आइजीआरएस पोर्टल पर फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप नहीं किया जा रहा निस्तारण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जाप

IGRS पोर्टल पर फर्जी आख्या लगाकर शिकायत निस्तारण दिखाने एवं गंदे पानी की गंभीर समस्या के संबंध में। नगर के सबरी रोड स्थित हयात नगर अब्बासी गली निवासी हेमन्त अग्रहरि, गंभीर आरोप लगाते हुए विज्ञप्ति के साथ कहा है कि मोहल्ले में लंबे समय से गंदे एवं दूषित पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। इस समस्या के समाधान हेतु मैंने IGRS पोर्टल पर शिकायत संख्या 40019926008085 दर्ज कराई थी, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा बिना किसी कार्यवाही के दिनांक 08.अप्रैल.2026 को “मरम्मत कार्य पूर्ण” की फर्जी आख्या लगाकर शिकायत को बंद कर दिया गया। जबकि वास्तविकता यह है कि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ और समस्या जस की तस बनी हुई है।

इसके बाद पुनः शिकायत संख्या 40019926010020 दर्ज की गई, जिस पर विभाग द्वारा “10 दिन में कार्य कराया जाएगा” जैसी भ्रामक रिपोर्ट लगाकर मामले को टालने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक न तो कोई स्थायी समाधान हुआ और न ही जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके का सही निरीक्षण किया गया। मैंने इस संबंध में जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को ईमेल एवं विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से अवगत कराया है,

लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। इससे यह प्रतीत होता है कि संबंधित विभाग जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है और केवल कागजी खानापूर्ति कर रहा है। अतः आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ, ताकि:1. गंदे एवं दूषित पानी की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए।2. बिना कार्य किए फर्जी आख्या लगाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।3. क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई