वाराणसी गोमती जोन में मनीष सिंह की निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश व्याप्त है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी (लेडी सिंघम) नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की संयुक्त टीमें पांच फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
बुलडोजर और एनकाउंटर की मांग पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा गुस्सा है। क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री का ‘बाबा का बुलडोजर’ आरोपियों के घरों पर कब चलेगा? जनता जल्द से जल्द ‘हाफ एनकाउंटर’ या सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
राजनैतिक रसूख पर सवाल
इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने विवाद खड़ा कर दिया है। आरोपों के अनुसार, कुछ आरोपी सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ देखे गए हैं, जिससे राजनीतिक संरक्षण की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने साफ किया है
कि कानून के हाथ लंबे हैं और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ है।











Users Today : 122
Users This Year : 17435
Total Users : 30028
Views Today : 231
Total views : 59511