मिर्जापुर।
एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसन एंड हॉस्पिटल चुनार, मिर्जापुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (एनसीआईएसएम) के निर्देशानुसार तंबाकू निषेध केंद्र (Tobacco Cessation Center – TCC) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी (IAS) मिर्जापुर, डॉ. राजेश कुमार यादव व सतीश शंकर, जिला समन्वयक,
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, मिर्जापुर, एपेक्स के ट्रस्टी व वरिष्ठ अस्थि व स्पाइन रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, आयुर्वेद उप-प्राचार्य प्रो. डॉ. पी.के. राय, पंचकर्म प्रो भावना द्विवेदी, शल्य तंत्र प्रो अभिषेक पाठक व डॉ निलेश दुबे, स्त्री व प्रसूति प्रो वर्षा पाठक, कायचिकित्सा डॉ गौरी चौहान, कौमारभृत्य डॉ यशपाल सिंह, योगा चार्य इन्द्रसेन भारत सहित समस्त फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति में फीता काटकर तंबाकू निषेध केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अतिथिगणों ने कहा कि तंबाकू सेवन के समय में एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बन चुका है, जिससे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों से संबंधित कई घातक बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं। उन्होंने ऐसे केंद्रों की स्थापना को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए लोगों से तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
एपेक्स के चेयरमैन ने कहा कि एपेक्स संस्थान हमेशा समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहा है। तंबाकू निषेध केंद्र के माध्यम से न केवल लोगों को तंबाकू छोड़ने में सहायता मिलेगी, बल्कि आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 43
Total views : 71309