वाराणसी जिला जज जयप्रकाश तिवारी और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को केंद्रीय और जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों कारागार अधीक्षक से जेल की व्यवस्था के बाबत पूछताछ की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि जेल मैनुअल के हिसाब से ही यहां की पूरी व्यवस्था संचालित होनी चाहिए।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जिला जज और जिलाधिकारी ने कारागार के बैरक में रहने वाले कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। कुछ कैदियों ने अपनी समस्या भी सुनाई, जिसका तत्काल समाधान करने के निर्देश कारागार अधीक्षक को दिए गए। इसके बाद जेल अस्पताल में गए और वहां उपलब्ध दवा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने अस्पताल के सामान्य वार्ड के मरीज़ों से बातचीत की कि उन्हें इलाज संबंधी कोई समस्या तो नहीं है।किचन में जाकर कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा।हवालात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की जांच की। महिला और अल्पवयस्क बैरक में जाकर उनसे बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं है।









Users Today : 51
Users This Year : 11286
Total Users : 23879
Views Today : 151
Total views : 46844