वाराणसी।
रामनगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वृद्धाश्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी दौरे के दौरान उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि वृद्धाश्रम किसी होटल या रिसोर्ट से कम नहीं लगता है और यहां बुजुर्गों के लिए उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस आश्रम में कुल 46 कमरे और 100 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक डोरमेट्री भी बनाई गई है।
सभी कमरे और डोरमेट्री पूरी तरह वाता नुकूलित है और यहां पर रहने वाले लोगों के आराम का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सुविधाओं की बात करें तो गर्म पानी के लिए गीजर, मनोरंजन के लिए स्मार्ट टीवी और स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण की व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों के लिए मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन का भी प्रबंध किया गया है।
आश्रम के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने बताया की यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर पीपीपी मॉडल के तहत तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानजनक और सुविधाजनक जीवन प्रदान करना है।








Users Today : 14
Users This Year : 24191
Total Users : 36784
Views Today : 16
Total views : 72323