वाराणसी:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को बरेका मैदान में होने वाले ‘महिला सम्मेलन’ की तैयारी को लेकर रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों को कार्यक्रम की सफलता हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सम्मेलन में काशी की 50,000 से अधिक महिलाओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।प्रत्येक वार्ड से कम से कम 100 महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी पार्षदों को दी गई है।
आवागमन के लिए संगठन द्वारा बस और टोटो उपलब्ध कराए जाएंगे।महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के नए भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर काशी की महिलाएं प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़ी हैं।
बैठक को वाराणसी लोकसभा प्रभारी अश्वनी त्यागी ने भी संबोधित किया।
संचालन विनोद गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन नवीन कपूर ने किया।
इस दौरान उपसभापति नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, प्रवीण राय, सीमा वर्मा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।








Users Today : 14
Users This Year : 24191
Total Users : 36784
Views Today : 16
Total views : 72323