अनियंत्रित कार की टक्कर के बाद चालक की पिटाई में मृत्यु के संबंध में 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दिनांक 26.04.2026 को समय लगभग 10:30 बजे रात्रि थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घमहापुर के पास टाटा अल्ट्रोज कार संख्या GJ15CQ7194 अनियंत्रित होकर ग्राम घमहापुर निवासी बिंदू देवी पत्नी सुरेन्द्र प्रजापति (उम्र लगभग 40 वर्ष) को सड़क किनारे बर्तन धोते समय टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं।

घटना के उपरांत कार चालक मनीष सिंह निवासी घमहापुर के साथ घायल महिला के परिजनों द्वारा मारपीट की गई, जिसमें मनीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक के परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु ट्रामा सेंटर, बीएचयू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में 08 नामजद एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद अभियुक्तों में से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनका विवरण निम्नवत् है—

* हरिश्चंद्र पुत्र स्व0 सूरत निवासी ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 61 वर्ष
* योगेंद्र प्रजापति पुत्र लालचंद निवासी ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 25 वर्ष

घटना के संबंध में 11 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु पुलिस हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के उपरांत अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्राइम ब्रांच एवं थाना फूलपुर की संयुक्त टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही सभी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई