राजातालाब आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक समर बहादुर यादव की उपस्थिति में गुरुवार को सोल्स आर्क संस्था द्वारा अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के जिला समन्वयक विनोद कुमार सिंह एवं स्पेशल एजुकेटर विपुल यादव के द्वारा उपस्थित अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों के अधिकारों एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सामग्री एवं क्रियान्वित योजना जैसे मुख्यमंत्री स्पॉन्सरशिप योजना, एस्कॉर्ट अलाउंस ,गर्ल्स स्टाइपेंड इत्यादि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए
अधिक से अधिक बच्चों तक लाभ पहुंचाने हेतु अभिभावकों को जागरूक किया गया। साथ ही सोल्स आर्क संस्था द्वारा किए जा रहे है कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई l इसके अलावा बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने तथा घर पर उनका सहयोग करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला समन्वयक विनोद कुमार सिंह, स्पेशल एजुकेटर विपुल कुमार यादव ,मोहित चौधरी, प्रधानाध्यापक समर बहादुर यादव, मनीष सिंह, अनुभव श्रीवास्तव, ममता सिंह, मीना सिंह, अंजू सिंह, अनिता कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे।











Users Today : 81
Users This Year : 17776
Total Users : 30369
Views Today : 173
Total views : 60241