चन्दौली
क्षेत्र के अलीनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रविवार, 26 अप्रैल 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक, कुल चार घंटे के लिए रहेगा।
विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अलीनगर की 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस कार्य और नए पोल की स्थापना के कारण यह आवश्यक कदम उठाया गया है।
इस अवधि के दौरान अलीनगर उपकेंद्र से पोषित सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। उपभोक्ताओं को होने वाली संभावित असुविधा के लिए विभाग ने सूचना जारी की है।
उपखंड अधिकारी मनोज कश्यप ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।








Users Today : 90
Users This Year : 24170
Total Users : 36763
Views Today : 211
Total views : 72294