वाराणसी अजगरा विधानसभा के गोसाईपुर (मोहाव) एवं आयर मंडल के शिवरामपुर में बूथ संख्या 168 पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने गोसाईपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात कहा कि महान विचारक एवं दार्शनिक पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को राजस्थान में हुआ था।उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय से जोड़ा।
महान विचारक का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचे।वे मजबूत भारत चाहते थे, उनके विचार, त्याग और सेवा की भावना राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर हमारे लिए सदैव प्रकाश पुंज समान हैं।ऐसे युगपुरुष की जयंती पर हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना होगा।इस अवसर पर भाजपा नेता विनय सिंह ‘हिटलर’, पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्वेतांक तिवारी, रविन्द्र सिंह (गप्पू), अनूप सिंह, हर्ष भारती, विशाल सिंह, अवनीश सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280