चकिया क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र के समय से विद्यालय न पहुंचने से छात्रों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। यह हाल लगभग सभी विद्यालयों का है। अधिकतर विद्यालयों पर स्थिति यह है कि छात्र विद्यालय के गेट पर खड़े होकर शिक्षकों के आने की प्रतीक्षा करते हैं। उनके पहुंचने के बाद ही गेट खुल पाता है।
सरकारी विद्यालयों में शिक्षक शिक्षिकाएं समय से नहीं पहुंच रहे हैं। स्कूलों के बाहर बच्चे शिक्षकों का इंतजार करके घर वापस लौट जाते हैं। चकिया बी आर सी से सटे तिलौरी प्राथमिक विद्यालय के मनमानी के चलते बच्चों का भविष्य अंधकार में जाता दिख रहा है।
शिक्षकों की मनमानी के चलते स्कूली बच्चों का भविष्य अंधकार खोता जा रहा है।
ख़ास तौर से प्राथमिक विद्यालय के बाहर स्कूली बच्चे अपने शिक्षकों का इंतजार करते हुए देखे जा सकते हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा लगातार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। मगर सरकार की शिक्षा प्रणाली की मंशा को शिक्षा विभाग के शिक्षक पलीता लगा रहे हैं। चकिया ब्लॉक क्षेत्र के ज्यादातर विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी देखी जा सकती है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 99
Users This Year : 17412
Total Users : 30005
Views Today : 204
Total views : 59484