चंदौली सकलडीहा
तीन दिनों तक वैदिक मंत्र उच्चारण तथा विद्वान पंडितो की निगरानी में मां काली की मूर्ति स्थापित कर दी गई। इसके पश्चात आयोजन करता द्वारा हवन पूजन का आयोजन किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम के पूर्ण होने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित होकर भक्तों द्वारा मां का प्रसाद ग्रहण किया गया तथा मां के चरणों में शीश झुकाकर घर परिवार के सुख शांति की कामना भी की गई। वहीं इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा सहयोग रतेंद्र राजभर का रहा जिनके द्वारा लगातार लोगों से सहयोग मांगने के साथ इस पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत की गई।

ज्ञात हो कि सकलडीहा तहसील के सिरोहुपुर (नागे पुर) ग्राम सभा में बौरहीया काली माता मंदिर की मूर्ति स्थापना का कार्य प्रारंभ था।
जिसके क्रम में मंगलवार को हजारों संख्या में उपस्थित भक्तों द्वारा मां की मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश स्थापना व क्षेत्र भ्रमण का कार्य किया गया। वही बुधवार को ढोल नगाड़े व बैंड बाजे के साथ मां की मूर्ति को ग्राम सभा में भ्रमण कराया गया। जहां हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाएं, पुरुष हाथों में झंडा लिए हुए भ्रमण किया गया था।
उसी के साथ एक वाहन पर उपस्थित रतेंद्र राजभर द्वारा लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मां की मूर्ति स्थापना में उपस्थित होने का आग्रह किया जा रहा था। बतादे कि हाइवे सड़क निर्माण के दौरान बउरहिया काली माता की प्राचीन मंदिर चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। जिसे लेकर काशी और चंदौली के विद्वान पंडितों की देखरेख में पूर्व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया।
वहीं गुरुवार को मूर्ति की स्थापना का कार्यक्रम पूर्ण होने के पश्चात शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया वहीं सजन से पूर्व आयोजन करता द्वारा हवन का कार्य भी सुनिश्चित किया गया इसके पश्चात हजारों संख्या में उपस्थित भक्तों द्वारा मां का प्रसाद ग्रहण किया गया।
इस हवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रतेंद्र राजभर, ,वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह, आशीष जायसवाल के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 99
Users This Year : 17412
Total Users : 30005
Views Today : 204
Total views : 59484