रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025” के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे इन कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करना है, बल्कि कर्मचारियों एवं आमजन को “स्वच्छता” को अपने जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।

इसी क्रम में दिनांक 25 सितम्बर 2025 को बरेका के सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के परिसर में लेखा विभाग के तत्वाधान में “एक दिन, एक घंटा,एक साथ” थीम पर आधारित मेगा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें परिसर से कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका समुचित निपटान किया गया तथा साफ – सफाई एवं डस्टबिन के नियमित उपयोग के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।।
कार्यक्रम में प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी (मुख्यालय) अजय श्रीवास्तव, उप मुख्य वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी (सामान्य) अनुज कुमार, उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी (बुक्स एंड बजट), अजय कुमार तथा उप मुख्य वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी (स्टोर) टी. के. देव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम का विशेष उल्लेखनीय पहलू यह रहा कि इस अभियान में महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के महत्व को समाज तक पहुंचाने में अपनी सशक्त भूमिका निभाई।”स्वच्छता ही सेवा अभियान- 2025″के अंतर्गत बरेका परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहे विभिन्न स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम “स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हो रहा है।










Users Today : 47
Users This Year : 6385
Total Users : 18978
Views Today : 158
Total views : 37570