UP board High School and intermediate result: जेल में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थी भी 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। उन्नाव जिला कारागार में निरोध दो बंदी ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी और दोनों ने सफलता प्राप्त की जबकि इंटर में तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और सभी ने सफलता हासिल की।
उन्नाव की एससीडी इंटर कॉलेज तंगापुर की राखी रावत ने 600 में 579 अंक प्राप्त किया है। राखी रावत ने 96.5% अंक प्राप्त किया है और प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस समय साइड नहीं चल रही है।
पिछले वर्ष 2025 में हाई स्कूल में उन्नाव की आस्था पटेल ने 97.33 अंक लेकर जिला टॉप किया है जबकि इंटरमीडिएट में राघवेंद्र ने जिला टॉप किया है।
उन्नाव में यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कुल 70408 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10 में कल 39082 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 19899 छात्र और 19180 छात्राएं शामिल है। हाई स्कूल में तीन ट्रांसजेंडर की परीक्षाएं दे रहे हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 31270 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें 15700 छात्र और 15570 छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं ट्रांसजेंडर की संख्या शून्य है। इस प्रकार 70352 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया है।

कैसा था पिछले वर्ष क रिजल्ट
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा 22 मार्च 2026 को संपन्न हुई। जिसके लिए 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच किया गया। जिसका रिजल्ट आज घोषित किया जा रहा है। यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2025 में 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मिलेगा अवसर
दो विषयों में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को पास होने का एक और मौका मिलेगा। उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। जिन विषयों में छात्र-छात्राएं फेल होंगी, उन्हें परीक्षा देनी होगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फेल छात्रों को यह अवसर दिया जा रहा है,
इससे उनका एक वर्ष खराब होने से बच जाएगा। इसके साथ ही यदि कोई छात्र-छात्राएं अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो स्क्रुटनी के लिए भी आवेदन कर सकता है। जिनकी कॉपियां दोबारा जाँची जाएंगी। स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में मिलने वाले अंक अंतिम माने जाएंगे। आज निकलने वाला रिजल्ट डिजिलॉकर पर मिलेगा। इसके बाद हार्ड कॉपी स्कूल के माध्यम से दी जाएगी।








Users Today : 97
Users This Year : 24177
Total Users : 36770
Views Today : 223
Total views : 72306