डीसीपी क्राइम सरवणन टी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी कोतवाली अतुल अंजान त्रिपाठी और एसओजी 2 के जवानों ने रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के पास से इंडियन आयल के टैंकर से सील तोड़कर तेल चोरी के धंधे में शामिल 8 लोगों को किया गिरफ्तार
पकड़े गये लोगो मे दोनो टैंकर के चालक भी शामिल है
मौके पर इंडियन आयल के अधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी भी पहुंचे
सूत्रों के अनुसार रामनगर के तेल कटिंग का खेल काफी समय से चोरी छिपे चल रहा था और आज एसओजी 2 ने इसका भांडाफोड कर दिया
डीसीपी क्राइम सरवणन टी के अनुसार रामनगर में अन्य जगहों पर भी तेल कटिंग किये जाने की सूचना मिली है, उन सूचनाओं की भी जांच की जा रही है










Users Today : 81
Users This Year : 17776
Total Users : 30369
Views Today : 173
Total views : 60241