23 माह बाद सीतापुर जेल से जमानत पर बाहर आए सपा नेता आजम खां का स्वास्थ्य खराब है। उन्हें दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया हैं। जहां गुरुवार को उनका चेकअप कराया गया है।
सपा नेता आजम खां का स्वास्थ्य बीते काफी समय से खराब चल रहा है। उनका सीतापुर जेल में भी स्वास्थ्य नासाज था, जिसके चलते दवाइयां ले रहे थे। अब जब वह जमानत पर रिहा होकर रामपुर आए तो स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। आजम खां ने रामपुर में आते ही मीडिया से कहा था कि पहले चेकअप कराऊंगा उसके बाद आगे की रणनीति बताई जाएगी।
लिहाजा, वह बुधवार की देर शाम बेटे एवं पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ दिल्ली चले गए। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गुरुवार को उनका चेकअप कराया गया है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर











Users Today : 111
Users This Year : 10769
Total Users : 23362
Views Today : 217
Total views : 45878