चन्दौली धानापुर
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले सरयाँ गांव, धानापुर में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं किसानों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लगभग 16 दिनों से पूरा गांवे अंधेरे में डूबा हुआ है। गांव में लगा 25 KVA ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी बिजली विभाग के अधिकारी मौन बने हुए हैं और अब तक 63 KVA ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है।
धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग की इस लापरवाही से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही 63 KVA ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो किसान यूनियन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
यूनियन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में सड़क जाम और आमरण अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और अधिकारियों की होगी।
धरना का नेतृत्व भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल ने किया।
दीनानाथ श्रीवास्तव , शेषनाथ यादव, मोहन यादव ,,विजयकान्त पासवान, गुड्डू शर्मा ,टनमन सिंह, रामअवध यादव, अरुण तिवारी ,अखिलेश यादव, गुड्डू, मृत्युंजय यादव ,राजेश यादव, रवि यादव, भानु यादव, राजदेव यादव, उपेन्द्र यादव ,लालू यादव, रविकान्त यादव उपस्थित रहे









Users Today : 13
Users This Year : 17454
Total Users : 30047
Views Today : 44
Total views : 59562