मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा अवैध 750 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के कुशल पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष मुगलसराय  विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अपराध की रोकथाम हेतु पटनवा तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग किया जा रहा था कि चेकिंग के दौरान एक मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम हमीदपुर स्थित भांग की दुकान के पास एक कटरा (कमरा) में एक व्यक्ति अवैध गांजा रखकर बेच रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बताये गये स्थान पर तलाशी ली गई, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति पाया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम अंकूर जायसवाल पुत्र अखिलेश जायसवाल, निवासी डिहवा, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली बताया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक पॉलिथीन में अलग-अलग 08 पुड़िया प्लास्टिक पन्नी में पैक तथा शेष ढीला रखा हुआ अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद पदार्थ की पुष्टि करने के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन किया गया, जिसमें कुल 750 ग्राम गांजा पाया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गांजा को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊँचे दामों पर बेचता हुँ।

उक्त बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति को दिनांक 19.04.2026 को समय करीब 20.44 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्तगण –

1. अंकूर जायसवाल पुत्र अखिलेश जायसवाल, निवासी डिहवा, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष

अपराधिक विवरण –

मु0अ0सं0 – 186/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।

विवरण बरामदगी –

750 ग्राम अवैध गाँजा ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

थानाध्यक्ष  विजय प्रताप सिंह कोतवाली मुगलसराय चन्दौली ।

उ0नि0 सूरज कुमार चौकी प्रभारी औद्योगिकनगर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।

हे0का0 सुभाष सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

का0 सुनिल कुमार गुप्ता थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

 

रिपोर्ट – ईशान मिल्की

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई