पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा वी.वी.आई.पी. आगमन व Passing Out Parede (POP) की तैयारियों के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

1. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम एवं पासिंग आउट परेड की तैयारियों के संबंध में रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाओं की समीक्षा कर समयबद्ध, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु निर्देश दिए गए।
2. वी.वी.आई.पी. आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल एवं समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को सतर्कता, समन्वय तथा समयबद्ध तैयारियाँ सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
3. प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत परेड स्थल, अभ्यास व्यवस्था, अनुशासन, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण कर कार्यक्रम को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु निर्देश दिए गए।
4. निरीक्षण के दौरान ‘जी-12’ आवासीय परिसर के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
5. पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर का निरीक्षण कर स्वच्छता, रहन-सहन एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए।
6. पुलिस आवासों के निरीक्षण के दौरान छज्जा, बारजा, छत, दीवार एवं परिसर की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, जिससे परिसर स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बना रहे।
7. पुलिस लाइन स्थित जिमनेजियम का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों एवं रखरखाव व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस कर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
दिनांक 18-04-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम एवं प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की Passing Out Parade (POP) की तैयारियों के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कार्यक्रमों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वी.वी.आई.पी. आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल, समन्वय तथा अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण कर अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता बरतने के निर्देश प्रदान किए गए। Passing Out Parade के संदर्भ में परेड स्थल, अभ्यास व्यवस्था, अनुशासन, सुरक्षा एवं अन्य प्रबंधों का निरीक्षण कर कार्यक्रम को गरिमामय एवं सफलतापूर्वक आयोजित कराने पर बल दिया गया। निरीक्षण क्रम में ‘जी-12’ आवासीय परिसर के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वच्छता, सुरक्षा मानकों के अनुपालन, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर एवं पुलिस आवासों का निरीक्षण कर स्वच्छता, रहन-सहन, उपलब्ध सुविधाओं, कूड़ा निस्तारण तथा छज्जों, बारजों, छतों, दीवारों एवं परिसर की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिमनेजियम का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, फिटनेस एवं मनोबल संवर्धन हेतु संसाधनों को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया । इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन  गौरव कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई