कौशाम्बी।
जनपद में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्य नारायण प्रजापत के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस लाइन कौशाम्बी के परेड ग्राउंड पर हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल अभ्यास कराया गया।ड्रिल के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर न्यूनतम बल प्रयोग, विधिक प्रावधानों के अनुपालन एवं टियर गैस गन,एंटी राइट गन,चिली बम,रबर बुलेट,हैंड ग्रेनेड आदि के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
अभ्यास में 10 टीमों द्वारा क्रमवार कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया, जिसमें एलआईयू द्वारा सूचना संकलन, नागरिक पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने,चेतावनी,पानी का छिड़काव,टियर गैस का प्रयोग, लाठी पार्टी की कार्रवाई तथा आवश्यकता पड़ने पर फायर पार्टी द्वारा आत्मरक्षा का अभ्यास शामिल रहा। घायलों के उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सा टीम व एम्बुलेंस की कार्यवाही,भीड़ हटने के बाद पिकेट लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पूरे अभ्यास की ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई।

पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने ड्रिल का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए और इस प्रकार के अभ्यास निरंतर जारी रखने पर जोर दिया इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक,समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, थाना शाखा प्रभारी सहित पुलिसकर्मी व रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहे











Users Today : 2
Users This Year : 17443
Total Users : 30036
Views Today : 2
Total views : 59520