वाराणसी।
अवैध धर्मांतरण और विकृति जिहाद के खिलाफ जिला मुख्यालय पर बजरंग दल,विहिप काशी के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।सर्किट हाउस के सामने दैतराबीर बाबा मंदिर के पास दोपहर में विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और जिहादियों के विरुद्ध जमकर नारे लगाए और जिहादी मानसिकता को कुचलने के अभियान चलाने का एलान किया। वक्ताओं ने कहा की अब समय आ गया है की इनके विरुद्ध व्यपक अभियान चलाया जाए।वक्ताओं ने कहा की पढ़े लिखे मुस्लिम युवक युवतियों के द्वारा टीसीएस जैसी कंपनियां लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण को देश में तेजी से करवा रही है।
नासिक में टीसीएस कंपनी का षड्यंत्र उजागर होने के बाद हर कोई हैरान है। इस कंपनी का जाल पूरे देश में फैला है जिसमें कई छोटी बड़ी कंपनियां शामिल है। पढ़े लिखे जिहादी अब हमारी सभ्यता पर दूसरे प्रकार से प्रहार कर रहे हैं,इनसे देश को खतरा है क्योंकि ये मानसिक जिहादी विकृति जहर की तरह फैल रही है। मलेशिया की एक कंपनी का मालिक सम्पूर्ण व्यापारिक जगत में इस्लामी आधिपत्य चाहता है वो पूरी मानव सभ्यता के लिए घातक है।

पूरा विश्व अब इस्लामिक जिहाद से मुक्त होना चाहता है। हमारी मांग है की सरकार सख्त कानून बनाये और प्रत्येक राज्य में कड़ाई से लागू करवाये। धरना के बाद बजरंग दल और विहिप के नेता कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में डीएम पोर्टिको में पहुंचे और जिहादियों के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी के प्रदर्शन किए। प्रदर्शन की जानकारी होने पर जिलाधिकारी के न होने के कारण उनके प्रतिनिधि एसीएम द्वितीय कर्मवीर पोर्टिको में आये जहां उनको महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन विहिप ने दिया।
बजरंग दल के कार्यक्रम में पूज्य यतींद्रानंद जी महाराज,महानगर अध्यक्ष/एडवोकेट राजेश मिश्रा,जिलाध्यक्ष/एडवोकेट राजेश कुमार पांडेय,महानगर मंत्री डॉ विनय,पवन पाठकएडवोकेट,विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख विपुल कुमार पाठक,बजरंग दल संयोजक देवेश सिंह,महानगर उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह धीरु,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे,सुनील कुशवाहा,राजकुमार ,दीपक सोनकर,निर्मल उपाध्याय, संजीवन यादव एडवोकेट,कृष्णकांत अधिवक्ता,माधव उपाध्याय एडवोकेट,अजय मिश्र एडवोकेट,सच्चिदानंद सहित सैकड़ों पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी विहिप काशी विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख विपुल कुमार पाठक ने दी।











Users Today : 38
Users This Year : 23829
Total Users : 36422
Views Today : 84
Total views : 71581