चन्दौली धानापुर क्षेत्र के नगवा रोड मुर्गी फार्म से दिनांक 15.02.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा 03 ट्यूबलर बैटरी व 02 इनवर्टर चोरी कर लिए गए, जिसके संबंध में वादी अबुल हसन की तहरीर पर मु0अ0सं0-24/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया व दिनांक 14.03.2026 को ग्राम बड़ौरा स्थित मुर्गी फार्म से को 01 इनवर्टर व 01 बैटरी चोरी होने पर वादी अबुल कैश खान की तहरीर पर मु0अ0सं0-56/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त दोनों घटनाओं में विधिक कार्यवाही प्रचलित थी।
कार्यवाही-
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में दिनांक-16.04.2026 को थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर कोहड़ा सकरारी मार्ग के पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार/ पुलिस अभिरक्षा में लिए गए अभियुक्तों के कब्जें से 02 बैटरी एक्साईड कम्पनी, 01 बैटरी इस्टमैन कम्पनी, 01 इनवर्टर एक्साईड कम्पनी, 01 इनवर्टर ल्यूमिनिस कम्पनी व 3000/-(तीन हजार रूपये) नगद चोरी के माल बिक्री का बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 15
Total views : 71281