जौनपुर,
जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। एक 32 वर्षीय युवक ने अपनी जिंदगी को इस तरह खत्म कर लिया कि पूरा गांव सदमे और शोक में डूब गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेहरा गांव निवासी पवन सिंह (32 वर्ष), पुत्र दिवाकर सिंह ने अपने ही घर के पास खड़े एक नीम के पेड़ को अपनी अंतिम मंज़िल बना लिया। बताया जा रहा है। कि युवक ने बिजली के केबल तार का सहारा लेकर फांसी लगा ली। आशंका है। कि उसने पहले अपने मकान की छत से पेड़ की डाल में केबल बांधा और फिर उसी के सहारे अपनी जान दे दी। यह दृश्य इतना भयावह था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी।
सुबह करीब 5 बजे जब परिजनों की नजर पेड़ से लटके पवन के शव पर पड़ी, तो घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते पूरा गांव इकट्ठा हो गया और हर आंख में आंसू थे। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि हंसता-बोलता पवन अब इस दुनिया में नहीं रहा।
सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
परिजनों के मुताबिक, पवन सिंह अविवाहित था। और पिछले कुछ समय से नशे की लत से जूझ रहा था। लेकिन आखिर ऐसा क्या दर्द था, क्या मजबूरी थी, जिसने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। यह सवाल अब भी सबके दिलों को झकझोर रहा है।
यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, एक चेतावनी है।
समाज में बढ़ती मानसिक पीड़ा, नशे की लत और अकेलेपन की मार कितनी खतरनाक हो सकती है। यह इस घटना ने फिर से साबित कर दिया है।
अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति परेशान है। चुप है। या संघर्ष कर रहा है। तो उससे बात करें, उसका सहारा बनें।
क्योंकि कभी-कभी एक बातचीत एक जिंदगी बच सकती है।











Users Today : 91
Users This Year : 17404
Total Users : 29997
Views Today : 194
Total views : 59474