1. पुलिस आयुक्त द्वारा RTC (Reducing Traffic Congestion) योजना अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु शहर के प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण कर किया गया निरीक्षण ।
2. आशापुर चौराहा-पाण्डेयपुर चौराहा-चौकाघाट तक यातायात संचालन की स्थिति का लगभग 12 कि.मी. पैदल गश्त करते हुए निरीक्षण किया गया।
3. बिना नंबर प्लेट, रांग साइड चलने एवं तीन सवारी जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर सघन कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
4. जिस थाना क्षेत्र में अतिक्रमण पाया जाएगा, उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी की होगी तथा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
5. अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंडों को चिन्हित कर तत्काल हटाने एवं व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे सड़कों पर अव्यवस्था समाप्त हो।
6. ठेला-खुमचा लगाकर सड़क अवरुद्ध कर यातायात प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए ।
7. दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात बाधारहित एवं सुचारू रूप से संचालित हो सके।
दिनांक 14.04.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं बाधारहित बनाने हेतु प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आशापुर चौराहा, पाण्डेयपुर चौराहा से चौकाघाट तक लगभग 12 किलोमीटर पैदल गश्त करते हुए यातायात संचालन, सड़क सुरक्षा तथा मार्गों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान बिना नंबर प्लेट वाहन, रांग साइड चलने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर सघन प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जिस थाना क्षेत्र में अतिक्रमण पाया जाएगा, उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी की होगी। अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंडों को चिन्हित कर तत्काल हटाने, सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था लागू करने तथा सड़कों पर अव्यवस्था समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त ठेला-खुमचा लगाकर सड़क अवरुद्ध करने वाले व्यक्तियों एवं सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन सुश्री लिपि नागयाच, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल यादव, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्र तथा संबंधित सहायक पुलिस उपायुक्त व थाना प्रभारी सहित पुलिस बल उपस्थित रहे











Users Today : 91
Users This Year : 17404
Total Users : 29997
Views Today : 194
Total views : 59474