वाराणसी जनपद के बड़ागांव ब्लॉक के खटौरा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदस्य क्षेत्र पंचायत नागेश्वर सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबा साहब के जन्मदिवस पर हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता एवं न्याय स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा जिलामंत्री संजय राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सर्वोत्तम संविधानों में से एक है, जिसने देश के सभी वर्गों को समानता का अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि संविधान की मजबूती ही लोकतंत्र की मजबूती है, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि इसकी रक्षा करें।इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, अक्षय कुमार, विजय कुमार, जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











Users Today : 42
Users This Year : 17355
Total Users : 29948
Views Today : 108
Total views : 59388