वाराणसी में ट्रैफिक पर चला ‘मेगा एक्शन प्लान’, सड़कों से हटे अतिक्रमण—RTC मिशन पर अफसर सख्त

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

शहर में जाम और अव्यवस्था को खत्म करने के लिए City Reducing Traffic Congestion (RTC) योजना के तहत गुरुवार को बड़ा एक्शन देखने को मिला। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा ने खुद सड़कों पर उतरकर चिन्हित रूटों का व्यापक निरीक्षण किया और मौके पर ही अतिक्रमण हटवाते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

कोतवाली क्षेत्र के विश्वेश्वरगंज, गोलगड्डा, भदऊचुंगी से नमो घाट तक प्रमुख मार्गों का गहन निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही चौका घाट चौराहा से भदऊचुंगी तिराहा तक यातायात दबाव, पार्किंग व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अवैध पार्किंग, अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण और अनियोजित दुकानों के कारण जाम की समस्या सामने आई। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस और संबंधित टीमों ने अतिक्रमण हटाकर मार्गों को साफ कराया।

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश अपर पुलिस आयुक्त ने मौके पर ही सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा—

* सभी चिन्हित रूटों का सख्ती से पालन कराया जाए, कोई अनधिकृत डायवर्जन न हो

* हर रूट पर अधिकारियों द्वारा रोजाना कम से कम दो बार निरीक्षण अनिवार्य

* CCTV, ड्रोन और मोबाइल पेट्रोलिंग से 24×7 निगरानी

* ट्रैफिक कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग और त्वरित एक्शन

* अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान, दोबारा कब्जा होने पर कड़ी कार्रवाई

अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर जीरो टॉलरेंस

सड़क, फुटपाथ और चौराहों पर किए गए हर तरह के अतिक्रमण को हटाने और दोषियों पर चालान/जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर निगम के साथ मिलकर बैरिकेडिंग और स्थायी समाधान भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

* नो-पार्किंग, गलत दिशा, ओवरलोडिंग पर सघन अभियान

* ई-रिक्शा और ऑटो सिर्फ निर्धारित रूट पर चलेंगे

* हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरस्पीडिंग पर कड़ी निगरानी

भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता

घाट, बाजार और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, जरूरत पड़ने पर डायवर्जन प्लान लागू करने और QRT, फायर व मेडिकल टीम को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए।

आमजन से सहयोग की अपील

व्यापारियों, वाहन चालकों और आम जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने, सोशल मीडिया व लाउडस्पीकर के जरिए नियमों का प्रचार-प्रसार करने और लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

अपर पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि RTC योजना शासन की प्राथमिकता में है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी काशी गौरव वंशवाल, अपर डीसीपी वैभव बांगर, एसीपी कोतवाली शुभम कुमार समेत पुलिस व ट्रैफिक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 10/04/2026 को रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के वार्ड 19 कंदवा के कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जी ने स्वच्छता किया