जनपद के थाना किशनी क्षेत्र में कुसमरा हत्याकांड का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात में एक बहन ने अपने ही सगे भाई की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई, जिसका पर्दाफाश होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
08 अप्रैल 2026 को कुसमरा निवासी पूजा पत्नी दिलीप दुबे ने अपने भाई करन मिश्रा की गुमशुदगी की सूचना थाना किशनी में दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलाश शुरू की, जिसके दौरान धरमंगदपुर मोड़ के पास झाड़ियों में करन मिश्रा का शव बरामद हुआ।पुलिस जांच में सामने आया कि पूजा का पिछले दो वर्षों से जीतू उर्फ जितेन्द्र सिसोदिया से प्रेम संबंध था।
7 अप्रैल की रात जब जीतू चोरी-छिपे पूजा से मिलने उसके घर पहुंचा, तभी करन मिश्रा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और विरोध किया। जिसके चलते एक कलयुगी बहिन ने अपने सगे भाई के क़त्ल की साजिश रच डाली। विवाद बढ़ने पर आरोपी जीतू ने तमंचे से करन को पीछे से गोली मार दी। इसके बाद पूजा और जीतू ने मिलकर शव को बाइक से ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया।
लेकिन जब उन्हें लगा कि करन अभी जिंदा हो सकता है, तो दोनों ने मिलकर उसके सिर में एक और गोली मारकर मौत की पुष्टि कर दी। जिसके बाद वह अपने भाई के गुणसूदी होने का नाटक रचने लगी।एसपी मैनपुरी के निर्देश पर गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, खून से सने कपड़े और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की है।हालांकि पुलिस जांच में सामने निकल कर आया पूरा घटनाक्रम हुआ
उसे समय मृतक का भांजा घर में मौजूद था उसने पूरा घटनाक्रम अपनी आंखों के सामने देखा था पुलिस के पहुंचने पर उसने उसके मामा के साथ हुई घटना का विवरण पुलिस को बता दिया। जिससे पुलिस को राज खोलने में कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई।मृतक के भाई की तहरीर पर थाना किशनी में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।









Users Today : 32
Users This Year : 11267
Total Users : 23860
Views Today : 125
Total views : 46818