विवेचना में लापरवाही पर 12 पुलिसजन निलंबित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी– पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार रात शिवपुर थाने में कैंट सर्किल के तीन थानों शिवपुर, कैंट और लालपुर-पांडेयपुर के अर्दली रूम के कार्यों की समीक्षा की। विवेचनाओं में लापरवाही पर एक निरीक्षक, 11 उप निरीक्षकों को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।

इसमें कैंट थाने के निरीक्षक संतोष पासवान, उप निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव, भैरव श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, जमुना प्रसाद तिवारी, प्रवेश कुन्तल, शिवपुर थाने के उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कोमल यादव, आशीष कुमार सिंह, लालपुर-पाण्डेयपुर थाने के प्रमोद कुमार गुप्ता, कोमल कुमार गुप्ता, विजेन्द्र सिंह हैं। इन विवेचकों की 60 दिनों से भी अधिक अवधि की विवेचना लंबित मिली।

शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी संतोषजनक नहीं पाया गया। एनबीडब्ल्यू मामलों में गिरफ्तारी शून्य मिली। बिना नंबर गाड़ी सीज करने की कार्यवाही एवं उल्टी दिशा में चलने वाले वाहनों पर भी इनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस आयुक्त ने तीनों थाना क्षेत्र में ट्रैफिक को लेकर अभियान, कार्य की समीक्षा की।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 10/04/2026 को रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के वार्ड 19 कंदवा के कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जी ने स्वच्छता किया