मिर्ज़ापुर क्षेत्र के चुनार मे स्थिति समसपुर सें लगायत जमुई गावों मे टीबी रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया |
इस दौरान छय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने श्रमिकों और ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों और सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी |
सतीश शंकर यादव ने बताया की टीवी के मरीजों को सरकारी स्तर पर सभी नि:शुल्क उपचार सुविधा प्रदान की जा रही हैं |
इसके अतिरिक्त , टीबी सें ग्रसित मरीजों को सरकार की पोषण योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी मिलती है | यह सहायता राशि उपचार की पूरी अवधि तक देय होती है |
सतीश शंकर यादव ने सभी से अपील की कि आपके गांव में यदि कोई भी व्यक्ति या किसी भी व्यक्ति को टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पर जाँच और उपचार करने की सलाह दें | इससें समाज मे रोग के संक्रमण को फैलने से रोकने मे मदद मिलेगी |
इस जागरूकता कार्यक्रम में सीएचसी चुनार मे अखिलेश यादव , इख़्तियार और मंभावन आदि लोग उपस्थिति रहे |











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 27
Total views : 71293