ओरवा ग्राम सभा में फार्मर रजिस्ट्री प्रारंभ कंप्यूटर कक्ष से कंप्यूटर ही नदारत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा चंदौली  सकलडीहा क्षेत्र के ओरवा ग्राम सभा में सचिव तथा अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ किया गया। जहां फार्मर रजिस्ट्री के समय कंप्यूटर कक्ष से कंप्यूटर ही नदारत था। वही जब इस विषय में ग्राम सचिव से जानकारी मांगी गई तो उनके द्वारा संपूर्ण जानकारी देने से इनकार किया गया।

जबकि शासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को किसानो की खेत को देखते हुए जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। वही कुछ कर्मचारियों अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी भी बहुत से ऐसे किसान है जिनके फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य अभी तक अधूरा है। जिससे उन लोगों को किसान सम्मन निधि योजना के साथ सरकार द्वारा दी जा रही कई योजना का लाभ भी नहीं प्राप्त हो पा रहा है।

वही जब उच्च अधिकारियों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर निर्देश दिए जाते हैं तो यह अधिकारी उसकी कोरम पूर्ति करते हुए चंद लोगों का फार्मर रजिस्ट्री कर कार्य को पूर्ण विराम देते हैं। वही जब भी कभी सर्वे का कार्य प्रारंभ होता है या तहसील परिसर पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है तो फार्मर रजिस्ट्री तथा पीएम किसान के साथ विभिन्न योजनाओं को लेकर किसानों द्वारा संबंधित अधिकारियों से गुहार भी लगाई जाती है।

वही ऐसे महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए सरकार द्वारा पंचायत भवनों पर कंप्यूटर कक्ष भी बनाए गए हैं। जहां पर पंचायत सहायक के माध्यम से किसानों को तथा ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर फार्मर रजिस्ट्री तथा विभिन्न प्रकार की योजनाएं को लाभ देने का निर्देश दिया गया है। परंतु जब पंचायत भवनों से कंप्यूटर ही नदारत रहेंगे तो आखिर सरकार की मत कौन सी योजनाएं कैसे पूर्ण होगी या तो भविष्य के गर्भ में है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई