उप जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं 55 प्रार्थना पत्र में पांच का हुआ निस्तारण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा चंदौली सकलडीहा तहसील प्रांगण में उप जिलाधिकारी कुंदर राज कपूर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां इस समाधान दिवस में किसान यूनियन से लेकर कई अन्य लोगों द्वारा उप जिलाधिकारी के सम्मुख प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें 55 प्रार्थना पत्रों में पांच प्रार्थना पत्र का निरीक्षण कर निस्तारण कर दिया गया।

वहीं शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस में किसान यूनियन के द्वारा बिजली की समस्या को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं कुछ लोगों द्वारा भूमि संबंधित तथा नाली समस्या, चक रोड, आवास, राशन कार्ड के साथ अन्य संबंधों में पत्र दिया गया।

वहीं कुछ किसानों ने मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना, वृद्धा पेंशन के साथ अन्य समस्या को लेकर भी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार से गुहार लगाई गई। कुछ समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा भी अधिकारियों को पत्र दिया गया। जहां उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर द्वारा संबंधित अधिकारियों को बुलाकर वादों का निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया गया।

इस संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी, प्रभारी निरीक्षक तथा खंड विकास अधिकारी सकलडीहा विजय कुमार सिंह के साथ तहसील प्रांगण के राजस्व कर्मचारी तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई