चन्दौली इलिया।
कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में बुधवार सुबह करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग कपिलदेव केशरी के मकान की दूसरी मंजिल पर लगी, जिससे वहां रखा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग लगने से वाशिंग मशीन, कूलर, कुर्सियां, पर्दे, साड़ियां और बच्चों के कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि मकान के निचले हिस्से में स्थित कपड़े की दुकान को ग्रामीणों ने बचा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन समय से वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। बाद में जब ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को आने से मना कर दिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।










Users Today : 257
Users This Year : 10658
Total Users : 23251
Views Today : 422
Total views : 45661