चेतगंज में ‘घर का झगड़ा’ बना रणभूमि: महिलाओं की भिड़ंत में एक गंभीर घायल, इलाके में दहशत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

चेतगंज थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के दौरान हुई झड़प में पीड़िता को गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है, लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —