बागपत, बड़ौत नगर के श्री महाराजा अग्रसेन भवन में हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर श्री हरिनाम भजन संध्या समिति बड़ौत द्वारा अपना 10 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व रालोद के वरिष्ठ नेता अश्वनी तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ दुष्यंत तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समिति की और से सभी अतिथियों को तिलक लगाकर, माला व पटका पहनाकर व विभिन्न देवी-देवताओं के चित्र, मूर्ति व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री हरिनाम भजन संध्या समिति बड़ौत सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े प्रसिद्ध भजन गायको ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में आकर्षित झांकिया, बच्चों के गेम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे।
समिति की तरफ से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी समिति के प्रमोद गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता, आशीष वर्मा, योगेश लखेरा, सत्यवीर शर्मा, प्रवीण प्रजापत, संजीव गॉंधी, सुरेन्द्र प्रजापत, कुलदीप कायस्थ, नमन गुप्ता, आशीष गुप्ता, संजय गुप्ता, दीपांशु वर्मा, बाबूराम, रविन्द्र आर्य सहित समस्त संरक्षकगणों, सहयोगी संस्थाओं, सहयोगियों, आये अतिथियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।
मंच का संचालन केएचआर इण्टर कॉलेज खामपुर लुहारी के प्रवक्ता व सुप्रसिद्ध समाजसेवी सचिन गुप्ता व श्री लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज बिश्नोई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सचिन गुप्ता ने बताया कि श्री हरिनाम भजन संध्या समिति बड़ौत द्वारा प्रत्येक माह के केवल पहले सोमवार को भजन संध्या का आयोजन निशुल्क किया जाता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति की और से सभी को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी गयी। इसके उपरान्त श्री श्याम बालाजी सेवा समिति बड़ौत व श्री शिव शक्ति जागरण मंच बड़ौत की और से लगाये गये भंड़ारा प्रसाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, आचार्य उमेश कौशिक, डा अरविन्द कुमार, हंसराज गुप्ता, सुनील मित्तल, संदीप गर्ग उर्फ टीटू प्रधान, संजय कुमार गर्ग, रवि गर्ग उर्फ बिट्टू, आकाश बंसल एड़वोकेट, मुदित जैन, नीरज जैन, सुधीर रूहेला, दीपांशु, प्रियांशु, रविन्द्र गुप्ता, ऊषा वर्मा सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विवेक जैन










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671