चन्दौली इलिया भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 कप जीत के बाद चकिया तहसील क्षेत्र के सैदूपुर ,बरहुआं, गांधीनगर, पालपुर, शाहपुर, सरैया, खरौझा, सहित ग्रामीण इलाकों में जश्न का माहौल देखा गया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और लोगों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
उसरी गांव के समाजसेवी राहुल कुमार पांडेय और सोनम पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर टीम इंडिया की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और टीम को बधाई दी।
राहुल कुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय टीम ने रविवार को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचा है। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया ने टी-20 कप जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की और फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी।
इस अवसर पर सोनल पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, गोपाल बघेल, नन्द कुमार, निखिल कुमार, निरहू बनवासी, राजू बनवासी, वकील, भोला बघेल, शाह आलम, मिंकु राम और अन्य कई लोगों ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की।
गांव में जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 24
Users This Year : 23966
Total Users : 36559
Views Today : 56
Total views : 71872