चंदौली सकलडीहा चंदौली सकलडीहा ।क्षेत्र के ककरहटी (ताराजीवनपुर) में आयोजित बिरहा कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिरहा गायक मंगल यादव कवि, दुर्जन यादव और विश्वनाथ यादव के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया और पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बिरहा गायक कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में राकेश तिवारी, परमानंद तिवारी, गौरक्षक पंकज तिवारी और कमलाकर तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।\
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक लोक संस्कृति और बिरहा गायन का भरपूर आनंद लिया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 10
Users This Year : 10668
Total Users : 23261
Views Today : 13
Total views : 45674