दुर्गा पूजा को लेकर थाना बक्शा में शांति समिति की बैठक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर,  दुर्गा पूजा पर्व के लिए थाना बक्शा परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्षण ने पूजा समितियों को निर्देश दिए कि पंडालों में उचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए।..

 दुर्गा पूजा पर्व को लेकर थाना बक्शा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष विक्रम लक्षण ने की। उन्होंने पूजा समितियों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों को आवश्यक निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी पूजा पंडालों मेंसजाने व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे बजाने का समय सुबह 7 से 10 बजे रात्रि रहेगा। सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे तथा पंडाल के अंदर होने वाले कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी आयोजक समिति की होगी। पूजा कमिटी अपने सभी सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत करेगी और 24 घंटे पूजा स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करेगी। थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।

पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था रहे। पंडाल के पास बाल्टी में बालू तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर पैनी निगरानी रखी जाएगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुखिया संतोष कुमार उमर वैश्व , अंकीत जायसवाल,देव सोनी ,मलू मोदनवाल,नीरज जायसवाल, अरविन्द सिंह, अंशू मोदनवाल, आशीष जायसवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील साह, शशि प्रकाश, उमेश कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित  रहे।

रिपोर्ट  –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई