जन्माष्टमी पर बच्चा देने वाले पशुओं हेतु स्कीम के तहत मिला पशुपालकों को निशुल्क पोषण किट

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब      आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर शुक्रवार को डॉक्टर संतोष कुमार राव पशु चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में क्षेत्र के पशुपालकों को डॉ वेद प्रकाश सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी तथा वीर बैंक एनिमल हेल्थ कंपनी के प्रतिनिधि अमित कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से क्षेत्र से आए हुए लाभार्थी पशुपालकों को निशुल्क पशु पोषण किट वितरण किया।

पशु चिकित्सा अधिकारी आराजी लाइन डॉ संतोष कुमार राव ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन बच्चा पैदा होने वाले पशुओं हेतु स्कीम के तहत वीर बैंक एनिमल हेल्थ कंपनी द्वारा पशुओं को स्वस्थ रहने के लिए चिन्हित 26 पशुपालकों को एग्रीमेंट फोर्ट विमरल व ऑटो वेट फोर्ट दवा वितरण किया गया।

रिपोर्ट – रामबिलास यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई