चन्दौली इलिया क्षेत्र में बुधवार को रंगों का पावन पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इलिया कस्बा, सैदूपुर, बरहुआं, शाहपुर, उसरी, सुल्तानपुर, सरैया, खरौझा बेन और बनारसिया सहित विभिन्न गांवों में लोगों ने उत्साहपूर्वक यह त्योहार मनाया।
सैदूपुर बाजार में पुरानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए अनोखी होली खेली गई। यहां दूल्हा-दुल्हन को रिक्शा पर बैठाकर डीजे बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोग नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को लाल-गुलाल लगाकर मस्ती करते दिखे।
इसी तरह बरहुआं गांव में भी लोगों ने बैंड बाजे पर जमकर नृत्य किया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को लाल गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोहों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने एक साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया और खूब मस्ती की।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह ने क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने भी होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 15
Total views : 71281