चन्दौली सैदूपुर क्षेत्र के कौड़िहार ग्राम सभा के पिछवारी बस्ती में बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गुड्डू बनवासी के मड़ईनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
बताया जाता है कि होली के दिन परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। इसी दौरान अचानक मड़ई में आग लग गई और देखते ही देखते वह धूं-धूं कर जलने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। आगजनी की घटना से गुड्डू बनवासी का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घर में रखा खाने-पीने का सामान व अन्य जरूरी सामग्री भी जल गई है।
ग्रामीण प्रवीण यादव, तेजस यादव, युवा समाजसेवी छन्नू यादव और जितेंद्र यादव ने बताया कि गुड्डू बनवासी का परिवार बेहद गरीब है। आगजनी से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए रहने की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 15
Total views : 71281