चंदौली चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली गांव में ममता देवी के घर मे अज्ञात कारणों से लगी आग से घर और घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया । पति किसी काम से बाहर गये थे और पत्नी घर मे थी । ग्रामीणो ने किसी प्रकार से आग पर काबू पाया किन्तु तब तक सब जलकर राख हो गया ।
सरौली गांव की रहने वाली ममता देवी पत्नी पिंटू यादव घर पर रहकर खेतीं बारी करते है । पति बाहर पंजाब में तबेला में नौकरी करते है । दो दिन पहले घर आये थे ।इनका टीनशेड का मकान था जो चारो तरफ से पुआल,लकड़ा से घेरकर आड़ किया था । बुद्धवार को होली मनाने के लिए पिंटू बाहर गांव में गये थे । पत्नी ममता देवी घर पर कुछ महिलाओं के साथ होली मना रही थी । अचानक अज्ञात कारणों से घर मे आग लग गयी ।
परिजन घर से बाहर भागे । आग विकराल रूप पकड़ लिया । घर मे रखा गहना, 30 हजार नकद,अनाज,सभी कपड़े,बच्चो के कपड़े,फ्रीज,पंखा,टीबी आदि सब घर गृहस्थी का सामान जल गया । इनके पास केवल जो शरीर पर कपड़ा था वही बचा है । परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई । ग्रामीणो ने किसी प्रकार दौड़ कर पानी फेककर आग पर काबू पाया किन्तु तब तक सब जल गया । प्रधान अनिल यादव ने तत्काल उच्चाधिकारीयों को अवगत कराकर सूचना दिया गया
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671