चकिया (चंदौली) होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के ईसापुर गांव में बुधवार को हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पिटाई से पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ईसापुर निवासी सुनील यादव (24) पुत्र अनमोल यादव का पुरानी रंजिश को लेकर घुरहूपुर निवासी चिथडू राजभर पुत्र शेरू राजभर से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें सुनील यादव को बुरी तरह पीटा गया। मारपीट के दौरान उसके पैर की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए चकिया के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चकिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 56
Users This Year : 23847
Total Users : 36440
Views Today : 142
Total views : 71639