चंदौली/दिनांक 05 मार्च, 2026
मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने किसान रजिस्ट्री के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विभिन्न विकास खंडों में किया गया, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।
निरीक्षण के दौरान, ग्राम लौंडा, विकास खंड नियामताबाद में गंभीर लापरवाही पाई गई। यहां के सचिव प्रमोद कुमार का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया, क्योंकि उनके कार्यक्षेत्र में आज का कार्य शून्य पाया गया। इसके अतिरिक्त, मनोज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने और कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
नौबतपुर जीपी, विकास खंड बरहनी में भी स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। यहां के सचिव ब्रह्मानंद और पंचायत सहायक कुमारी रुचि को कल तक शेष 55 किसान रजिस्ट्री के कार्य पूरे करने का निर्देश दिया गया। उपस्थित सीएससी संचालक को भी इस कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, ग्राम वाजिदपुर, ब्लॉक सदर में सचिव अजीत कुमार और पंचायत सहायक पूजा कुमारी घर-घर जाकर काम करती दिखीं। उन्हें भी शेष 48 किसान रजिस्ट्री का कार्य कल तक पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि लक्ष्य समय पर प्राप्त हो सके।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 15
Total views : 71281