रंगों में सराबोर दिखे वाराणसी के डीएम और पुलिस कमिश्नर, अधीनस्थों संग जमकर खेली होली

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के बाद गुरुवार को वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए। पुलिस लाइन और पुलिस आयुक्त आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर जमकर होली खेली।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक अंदाज में होली मनाई। इस दौरान गीत-संगीत, लोकगीत और नृत्य का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मी एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। कई जगहों पर ढोल और संगीत की धुन पर पुलिसकर्मी झूमते भी दिखे।

उधर, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली खेलते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं। डीएम और पुलिस कमिश्नर दोनों ही रंगों से सराबोर नजर आए और अधीनस्थों के साथ हंसी-खुशी के माहौल में त्योहार मनाया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जनपद में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।