आदर्श इंग्लिश स्कूल गनेशपुर का हर्ष के साथ मनाया गया वार्षिक उत्सव ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया क्षेत्र के आदर्श इंग्लिश स्कूल गनेशपुर में सोमवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि मा0 कैलाश आचार्य जी विधायक चकिया ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि चकिया ब्लॉक प्रमुख  शंभू नाथ सिंह यादव ,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप मौर्य जी,जिला पंचायत सदस्य कुंदन गोंड भाजपा,भावी प्रत्यासी जिला पंचायत सदस्य अमित यादव ,भावी प्रत्यासी जिला पंचायत सदस्य ई0 प्रवीण कुमार यादव व जन अधिकार पार्टी प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट वशिष्ट मौर्य,मंगला प्रसाद बिंद प्रधान गनेशपुर,रमेश पासवान विधासभा अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी चकिया सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण,शिक्षक व अभिवावको की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रबंधक मिथलेश कुमार मौर्य ने कहा “बच्चों को बेहतर शिक्षा संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन देना ही हमारा लक्ष्य है”। क्योंकि जब बच्चों की नींव मजबूत होगी तब वह आगे बेहतर प्रदर्शन करेगें। कार्यक्रम में विद्यार्थीयों ने नृत्य,गायन,नाटक,पर्यावरण, आतंकवाद व जल संरक्षण समेत विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर वाह-वाही लूटी। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में अव्वल बच्चों को मेडल सिल्ड व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।