वाराणसी।
1 मार्च, दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के सुजाबाद-डोमरी क्षेत्र में प्रस्तावित 350 बीघा भूमि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था की है।
कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संबंधित मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि आवागमन सुचारु रूप से चलता रहे।
अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी वाहनों का प्रवेश आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण कर लोगों को पहले से सूचित किया जा रहा है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।








Users Today : 55
Users This Year : 10927
Total Users : 23520
Views Today : 109
Total views : 46138