हिमालय परिवार संगठन ने काशी प्रांत में की बड़ी नियुक्तियां ,युवा नेतृत्व को मिली कमान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी   राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित संगठन हिमालय परिवार संगठन ने काशी प्रांत में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और युवा शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक माना जा रहा है।

संगठन ने अमित कुमार पटेल को काशी प्रांत युवा विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं,

मनोज सिंह को प्रांत महामंत्री,

अभिनव श्रीवास्तव को प्रांत महामंत्री (युवा विभाग),

अजय कुमार द्विवेदी को प्रांत महामंत्री (लीगल सेल),

महेश पांडे एवं सत्येंद्र सिंह को प्रांत उपाध्यक्ष (लीगल सेल),

अजय कुमार यादव और विनय कुमार राय को प्रांत मंत्री नियुक्त किया गया है।

जिला स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कर्मवीर सिंह को वाराणसी जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

विपिन कुमार मिश्रा को वाराणसी जिला लीगल सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ये नियुक्तियां काशी प्रांत में संगठन की वैचारिक, सामाजिक और कानूनी गतिविधियों को नई दिशा देंगी। युवा नेतृत्व को आगे लाकर संगठन समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच और प्रभाव को मजबूत करेगा।

विशेषज्ञों का मानना है। कि काशी प्रांत में इस तेज़ संगठनात्मक विस्तार से विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच नई सक्रियता देखने को मिल सकती है। जिनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे बड़े संगठन भी शामिल हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक न्याय, राष्ट्रहित एवं युवा सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।