वाराणसी
धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में महिलाओं की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एक्शन मोड में हैं। आज रोहनिया थाना स्थित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए वाराणसी में कोई जगह नहीं है।
इस दौरान उनके साथ वरुणा जोन की एडीसीपी नीतू काद्दयान (लेडी सिंघम) भी मौजूद रहीं, जिनकी सख्त कार्यप्रणाली से अपराधियों में पहले ही खौफ है। मिशन शक्ति केंद्र को मिले ‘सुपरपावर’ निर्देश निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने महिला हेल्प डेस्क की बारीकियों को परखा और कुछ कड़े निर्देश जारी किए:
साप्ताहिक फीडबैक अनिवार्य: घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की शिकार महिला से पुलिस हर हफ्ते संपर्क करेगी। फीडबैक के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। सीसीटीवी और शिकायत पेटिका: अब हर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और हॉस्टल की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी।










Users Today : 6
Users This Year : 23702
Total Users : 36295
Views Today : 8
Total views : 71274