मीरजापुर 24 फरवरी 2026- सहायक निदेशक सेवायोजन ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत दिनांक 25.02.2026 को प्रातः 10 बजे से जी0डी0 बिनानी पी0जी0 कालेज, भरूहना, मीरजापुर के प्रांगण में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

उक्त कार्यक्रम में देश एवं विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु लगभग 50 से अधिक कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। मा0 मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी जी, राज्यमंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, उ0प्र0 सरकार एवं जनपद के मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में रोजगार मेले का उद्घाटन एवं आफर लेटर वितरण किया जायेगा।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 24
Users This Year : 18185
Total Users : 30778
Views Today : 35
Total views : 61145