आप सांसद राघव चड्ढा ने संसद में टेलीकॉम कंपनियों की एक ऐसी नीति पर सवाल उठाया है, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जेब और उसकी डिजिटल लाइफ पर असर डाल रही है।
आजकल टेलीकॉम कंपनियाँ रिचार्ज खत्म होते ही Incoming Calls और SMS सेवा बंद कर देती हैं। इसका सबसे बुरा असर गरीब और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ता हैं…कुछ लोग keypad Mobiles का इस्तेमाल करते है ताकि बैंकिंग सेवा चालू रह सके, अगर इनकमिंग SMS बंद हुआ, तो बैंक ट्रांजेक्शन और जरूरी सरकारी काम रुक जाते हैं।
“आउटगोइंग कॉल रोकना बिज़नेस हो सकता है, लेकिन इनकमिंग बंद करना एक गरीब व्यक्ति को दुनिया से काट देने जैसा है।” — राघव चड्ढा
टेलीकॉम कंपनियाँ अपना मुनाफा (ARPU) बढ़ाने के लिए यूज़र्स को बार-बार ‘Minimum Recharge’ के लिए मजबूर करती हैं।
क्या सरकार और TRAI को इनकमिंग और SMS सेवाओं को एक बुनियादी ज़रूरत मानकर इसे बंद होने से रोकना चाहिए?
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909